![]() |
Support eCharcha.Com. Click on sponsor ad to shop online! |
|
Notices |
Hindi You can post in Hindi here... |
![]() |
|
Thread Tools | Display Modes |
#1
|
||||
|
||||
शब्द विमर्श : छिनाल उर्फ़ छिनार: a word on a word
शब्दों की व्युत्पत्ति एक बहुत ही रोचक विषय है, अौर कई बार हम पाते हैं कि हमारे बोल-चाल में प्रयुक्त होने वाले शब्दों का उद्भव एक ऐसे शब्द से हुअा है, जिनके बीच हम कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं देख पाते । गालियाँ हमारे वार्तालाप का एक महत्वपूर्ण अंग बन गयी हैं, अौर गालियों का उद्भव अौर भी मनोरंजक होता है। अाज की बहस से "छिनाल" शब्द के प्रति मेरी उत्सुकता जागृत हुई। मेरे शोध के दौरान कुछ बहुत ही मज़ेदार परिणाम सामने अाए, उन्हें प्रस्तुत कर रहा हूँ।
छिनाल शब्द की उत्पत्ति: मैंने एक दूसरे सूत्र में यह लिखा था: छिनाल> छिन्ना: means same, promiscuous lady(!) ![]() छिन्न>> root+suffix:सं०√ छिद् (छेदना)+क्त: meaning:१. (किसी वस्तु का वह अंश) जो मूल वस्तु से कटकर अलग हुआ हो। २. (वस्तु) जिसमें का कोई अंश या भाग काट लिया गया हो अथवा कट कर अलग हो गया हो। खंडित। ३. जो किसी के साथ लगा हुआ न हो। किसी से अलग। ४. नष्ट किया हुआ। ५. क्षीण। ६. थका हुआ। क्लांत। अजित वडनेरकर, जो कि एक शौक़िया भाषाविज्ञानी हैं, उनका विचार है: छिनाल का जन्म हिन्दी में कुलटा , दुश्चरित्रा, व्यभिचारिणी या वेश्या के लिए एक शब्द है छिनाल । आमतौर पर हिन्दी की सभी बोलियों में यह शब्द है और इसी अर्थ में इस्तेमाल होता है और इसे गाली समझा जाता है। अलबत्ता पूरबी की कुछ शैलियों में इसके लिए छिनार शब्द भी है । छिनाल शब्द बना है संस्कृत के छिन्न से जिसका मतलब विभक्त , कटा हुआ , फाड़ा हुआ, खंडित , टूटा हुआ , नष्ट किया हुआ आदि है। गौर करें चरित्र के संदर्भ में इस शब्द के अर्थ पर । जिसका चरित्र खंडित हो, नष्ट हो चुका हो अर्थात चरित्रहीन हो तो उसे क्या कहेंगे ? जाहिर है बात कुछ यूं पैदा हुई होगी- छिन्न + नार > छिन्नार > छिनार > छिनाल । छिन्न शब्द ने गिरे हुए चरित्र के विपरीत पुराणों में वर्णित देवी-देवताओं के किन्ही रूपों के लिए भी कुछ खास शब्द गढ़े हैं जैसे छिन्नमस्ता या छिन्नमस्तक । इनका मतलब साफ है- खंडित सिर वाली(या वाला)। छिन्नमस्तक शब्द गणपति के उस रूप के लिए हैं जिसमें उनके मस्तक कटा हुआ दिखाया जाता है। पुराणों में वर्णित वह कथा सबने सुनी होगी कि एक बार स्नान करते वक्त पार्वती ने गणेशजी को पहरे पर बिठाया। इस बीच शिवजी आए और उन्होंने अंदर जाना चाहा। गणेशजी के रोकने पर क्रोधित होकर शिवजी ने उनका सिर काट दिया। बाद मे शिवजी ने गणेशजी के सिर पर हाथी का सिर लगा दिया इस तरह गणेश बने गजानन । इसी तरह छिन्नमस्ता देवी तांत्रिकों में पूजी जाती हैं और दस महाविद्याओं में उनका स्थान है। इनका रूप भयंकर है और ये अपना कटा सिर हाथ में लेकर रक्तपान करती चित्रित की जाती हैं। हिन्दी में सिर्फ छिन्न शब्द बहुत कम इस्तेमाल होता है। साहित्यिक भाषा में फाड़ा हुआ, विभक्त आदि के अर्थ में विच्छिन्न शब्द प्रयोग होता है जो इसी से जन्मा है। छिन्न का आमतौर पर इस्तेमाल छिन्न-भिन्न के अर्थ में होता है जिसमें किसी समूह को बांटने, विभक्त करने , खंडित करने या छितराने का भाव निहित है। छिन्न बना है छिद् धातु से जिसमें यही सारे अर्थ निहित है। इससे ही बना है छिद्र जिसका अर्थ दरार, सूराख़ होता है। छेदः भी इससे ही बना है जिससे बना छेद शब्द हिन्दी में प्रचलित है। संस्कृत में बढ़ई के लिए छेदिः शब्द है क्योंकि वह लकड़ी की काट-छांट करता है। बाकी बाद में...
__________________
I am here because I am nowhere else. But, am I there where I wanted to be? Last edited by chitrala; November 19th, 2010 at 09:25 PM. |
#2
|
||||
|
||||
Re: शब्द विमर्श : छिनाल उर्फ़ छिनार: a word on a word
धुरंधर पाई ने 'नारी' शब्द का विच्छेद "ना+अरि" किया है, जो कि बहुत रोचक है, पर शब्दकोश नारी शब्द की उत्पत्ति " स्त्री० [सं० नृ.+अञ्–ङीन्]" की तरह करता है....
__________________
I am here because I am nowhere else. But, am I there where I wanted to be? |
#3
|
||||
|
||||
Re: शब्द विमर्श : छिनाल उर्फ़ छिनार: a word on a word
Quote:
![]()
__________________
Hum woh hai jo vidhaata ka bhagya likhte hai ![]() |
#4
|
||||
|
||||
Re: शब्द विमर्श : छिनाल उर्फ़ छिनार: a word on a word
naa - ari that means jiska koi dushman nahi hai woh?
__________________
- Spending your life waiting for the messiah to come save the world is like waiting around for the straight piece to come in Tetris. Even if it comes, by that time you've accumulated a mountain of shit so high that you're fucked no matter what you do. |
#5
|
||||
|
||||
Re: शब्द विमर्श : छिनाल उर्फ़ छिनार: a word on a word
yep...that's the one
![]() now compare that with arihant...the one who destroys their enemies...Mahavir did so by emasculating himself ![]() ![]()
__________________
Hum woh hai jo vidhaata ka bhagya likhte hai ![]() |
#6
|
||||
|
||||
Re: शब्द विमर्श : छिनाल उर्फ़ छिनार: a word on a word
Quote:
![]()
__________________
I am here because I am nowhere else. But, am I there where I wanted to be? |
#7
|
||||
|
||||
Re: शब्द विमर्श : छिनाल उर्फ़ छिनार: a word on a word
Why you guys have to complicate simple things, I dont know. Naa - ari simply means "Nahi aa rahi hai".. she's not coming.. simple.
![]() |
#8
|
||||
|
||||
Re: शब्द विमर्श : छिनाल उर्फ़ छिनार: a word on a word
Quote:
![]()
__________________
Hum woh hai jo vidhaata ka bhagya likhte hai ![]() |
#9
|
||||
|
||||
Re: शब्द विमर्श : छिनाल उर्फ़ छिनार: a word on a word
Quote:
and for the fortunate ones who make her come... what they should call her.. ![]() ![]()
__________________
![]() Last edited by Premi; November 22nd, 2010 at 10:15 AM. |
#10
|
||||
|
||||
Re: शब्द विमर्श : छिनाल उर्फ़ छिनार: a word on a word
Quote:
![]() And if you can't 'bring her' in 50 mins, then you are in some serious trouble... ![]()
__________________
I am here because I am nowhere else. But, am I there where I wanted to be? |
![]() |
Bookmarks |
Currently Active Users Viewing This Thread: 1 (0 members and 1 guests) | |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|
![]() |
||||
Thread | Thread Starter | Forum | Replies | Last Post |
'पाटील को राष्*ट्रपति बना कर सोनिया ने दिया | pakkidost | Indian Politics | 15 | February 10th, 2011 11:57 PM |
Devil's Triangle-समन्दर में कब्रिस्तान: बरमूडा ट्राइएं | max de Indiana | Life Abroad | 11 | December 23rd, 2008 03:07 PM |
पूर्व प्रधानमंत्री विश्*वनाथ प्रताप सिंह | clik | Indian Politics | 1 | November 27th, 2008 07:33 AM |
सलमान के सार्वजनिक विरोध के बजाए व्यक्तिग | Zen | Hindi | 11 | August 23rd, 2005 07:09 AM |